Safety Check: Boeing विमानों के फ्यूल कंट्रोल लॉक की जांच अनिवार्य; DGCA ने तय की डेडलाइन

Boeing विमानों के फ्यूल कंट्रोल लॉक की जांच अनिवार्य; DGCA ने तय की डेडलाइन
X

Boeing विमानों के फ्यूल कंट्रोल लॉक की जांच अनिवार्य; DGCA ने तय की डेडलाइन

DGCA ने Boeing विमानों पर SAIB NM-18-33 के तहत ईंधन नियंत्रण जांच 21 जुलाई 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। जानिए क्यों जरूरी है?

Plane Safety Check DGCA: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में पंजीकृत सभी एयरलाइंस कंपनियों को ईंधन नियंत्रण स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने विमानन कंपिनयों को 21 जुलाई 2025 तक ईंधन नियंत्रण स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म का निरीक्षण अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है।

DGCA ने यह आदेश 17 दिसंबर 2018 को FAA (संघीय विमानन प्रशासन, अमेरिका) द्वारा जारी विशेष एयरवर्थनेस सूचना बुलेटिन SAIB NM-18-33 के संदर्भ में दिया है। बताया कि निरंतर उड़ान योग्यता (Continuing Airworthiness) और यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम जरूरी है।

किस प्रकार के विमानों पर है यह निर्देश?

इस SAIB का दायरा Boeing और McDonnell Douglas के निम्नलिखित विमानों पर लागू होता है। Boeing के 717, 737 (-700, -800, -900ER), 747 (-400, -8), 757, 767, 787 सीरीज के विमानों और MD-11, MD-90-30 विमान मॉडल में जांच करानी जरूरी है। क्योंकि इन विमानो में फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म में संभावित समस्या देखी गई है, जो कि उड़ान के दौरान सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।


क्या है SAIB NM-18-33?

SAIB (Special Airworthiness Information Bulletin) FAA द्वारा जारी किया गया एक तकनीकी नोट है जो संभावित सुरक्षा या एयरवर्थनेस चिंताओं के बारे में ऑपरेटरों को आगाह करता है। NM-18-33, विशेष रूप से फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म के विघटन से जुड़ी तकनीकी चेतावनी है।

क्यों जरूरी है 21 जुलाई की समय सीमा?

  • DGCA ने पाया कि कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ऑपरेटर पहले से ही इस SAIB के अनुसार अपने बेड़े का निरीक्षण शुरू कर चुके हैं।
  • अब सभी ऑपरेटरों को यह निर्देश दिया गया है कि 21 जुलाई 2025 तक निरीक्षण पूरा करें। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट क्षेत्रीय DGCA कार्यालय को सौंपें। इस आदेश को CAR M-M.A.301 के बिंदु 2 के अनुसार कानूनी रूप से लागू किया गया है।

DGCA की सख्ती

DGCA ने स्पष्ट किया कि यह आदेश "सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है", और समयसीमा का कड़ाई से पालन सभी ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य है। उड़ान संचालन की सुरक्षा और निरंतर योग्यता सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण तकनीकी रूप से अत्यंत आवश्यक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story