उपचुनाव परिणाम 2025 Live अपडेट: गुजरात-पंजाब में AAP और केरल में कांग्रेस का दबदबा; बंगाल में TMC आगे

उपचुनाव 2025: 4 राज्यों की 5 सीटों की मतगणना; जानें रिजल्ट
Byelection Results 2025 live Updates: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना आज (सोमवार, 23 जून) सुबह 8 बजे से जारी है। इनमें गुजरात (2), पंजाब (1), केरल (1) और पश्चिम बंगाल (1) शामिल हैं। सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती हुई। इसके बाद EVM पर पड़े मतों की काउंटिंग की जा रही है। पांचों सीटों पर मतदान 19 जून को हुआ था। चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट पाने के लिए हरिभूमि के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
Byelection Result 2025 live Updates
Live Updates
- 23 Jun 2025 3:03 PM IST
पंजाब लुधियाना पश्चिम में AAP के संजीव अरोड़ा जीते
पंजाब लुधियाना पश्चिम के अंतिम परिणाम: चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP के संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम (पंजाब) विधानसभा उपचुनाव में 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 35,179 वोट मिले हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 24542 और बीजेपी प्रत्याशी जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले हैं। अकाली दल प्रत्याशी गुमान को 8203 वोटों से संतोष करना पड़ा।
- 23 Jun 2025 1:51 PM IST
पंजाब की लुधियाना पश्चिम और गुजरात की विसावदर में APP की जीत से पार्टी में जश्न
पंजाब: आप कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं, क्योंकि पार्टी के संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम (पंजाब) विधानसभा उपचुनाव (आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार) में जीत के करीब पहुंच गए हैं और गोपाल इटालिया ने विसावदर (गुजरात) विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है।
#WATCH | Punjab: AAP workers celebrate and distribute sweets in Chandigarh, as party's Sanjeev Arora nears victory in Ludhiana West (Punjab) assembly by-election (as per official EC trends) and Gopal Italia wins Visavadar (Gujarat) Assembly by-election. pic.twitter.com/gGJRqLUJ7L
— ANI (@ANI) June 23, 2025 - 23 Jun 2025 1:43 PM IST
केरल की नीलांबुर सीट कांग्रेस जीती, कार्यकर्ताओं में जश्न
केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट आर्यदान शौकत जीते हैं। उन्होंने CPI (M) उम्मीदवार एम. स्वराज को 11077 वोटों से हराया है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कांग्रेस विधायक चांडी ओमन ने कहा, पूरी पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी।हमें 9 साल बाद यह जीत मिली है।
#WATCH | After winning Nilambur Assembly by-elections, Congress' Aryadan Shoukath says, "This victory is really against the state government. I already said that there is an anti-incumbency. For the past years, Nilambur has been suffering from negligence by the state government.… https://t.co/P68HAzixvn pic.twitter.com/5HZBTBRhIU
— ANI (@ANI) June 23, 2025यह आर्यदान मुहम्मद की सीट थी। अब, उनके बेटे ने 9 साल बाद सीपीआई (एम) से सीट वापस ले ली। केरल में यह भावनाओं को दर्शाता है, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। हमें यकीन है कि यूडीएफ अगले साल सत्ता में आ रही है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ रही है और अगले साल इस समय तक हमारे पास कांग्रेस का सीएम होगा।
- 23 Jun 2025 1:03 PM IST
गुजरात में आप- बीजेपी, केरल में कांग्रेस की जीत
आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट 17 हजार वोटों से जीत ली। वहीं गुजरात की कडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र कुमार ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को करीब 38 हजार वोटों से हरा दिया। केरल की नीलांबुर सीट में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत ने CPI M के एम स्वराज को 11 हजार वोटों से हराया। - 23 Jun 2025 12:46 PM IST
विसावदर विधानसभा सीट से आप 14,404 वोटों से आगे
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट से 17 राउंड की मतगणना के बाद आप के गोपाल इटालिया फिर भाजपा के किरीट पटेल से आगे हो गए। वर्तमान में वह 14,404 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नितिन रणपरिया तीसरे स्थान पर हैं।
- 23 Jun 2025 12:44 PM IST
गुजरात की कडी सीट में BJP 34,597 वोटों से आगे
गुजरात की कडी विधानसभा सीट में भाजपा के राजेंद्र चावड़ा कांग्रेस के रमेश चावड़ा से आगे हैं। 15 राउंड की मतगणना के बाद वे 34,597 वोटों से आगे चल रहे हैं। आप के जगदीश चावड़ा तीसरे स्थान पर हैं।
- 23 Jun 2025 12:43 PM IST
लुधियाना पश्चिम: 8 राउंड की मतगणना पूरी, AAP 3558 वोटों से आगे
पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा कांग्रेस के भारत भूषण आशु से आगे चल रहे हैं। 8 राउंड की मतगणना के बाद वे 3558 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
- 23 Jun 2025 12:41 PM IST
कालीगंज से टीएमसी की अलीफा अहमद 26,494 वोटों से आगे
कालीगंज (पश्चिम बंगाल) विधानसभा उपचुनाव | टीएमसी की अलीफा अहमद भाजपा के आशीष घोष से आगे चल रही हैं; 10 राउंड की मतगणना के बाद फिलहाल वे 26,494 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख तीसरे स्थान पर हैं।
- 23 Jun 2025 11:35 AM IST
कालीगंज (पश्चिम बंगाल) में TMC 14,462 मतों से आगे
कालीगंज (पश्चिम बंगाल) विधानसभा उपचुनाव | चुनाव आयोग के नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार, टीएमसी की अलीफा अहमद कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख से आगे चल रही हैं; वर्तमान में पांचवें दौर की मतगणना में वह 14,462 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के आशीष घोष तीसरे स्थान पर हैं।
- 23 Jun 2025 11:34 AM IST
केरल में कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत 6931 वोटों से आगे
केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट से यूडीएफ उम्मीदवार - कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने एलडीएफ उम्मीदवार - सीपीआई (एम) के एम. स्वराज पर अपनी बढ़त जारी रखी है। 11वें दौर की मतगणना में वह 6931 वोटों से आगे चल रहे हैं।