भाजपा संगठन चुनाव: महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण , उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट; जानें MP में कौन होगा BJP प्रदेश अध्यक्ष?

BJP state president election 2025, Ravindra Chavan Maharashtra BJP, Mahendra Bhatt Uttarakhand BJP
X

BJP संगठन चुनाव : महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण, उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट; जानें MP में कौन होगा प्रदेश अध्यक्ष?

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का पहला चरण शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण, उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट और मध्य प्रदेश में नई अध्यक्ष नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में है।

BJP State President Election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड में सोमवार, 30 जून को नामांकन प्रक्रिया हुई। मध्य प्रदेश में 1 जुलाई को नामांकन होने हैं। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण और उत्तराखंड में महेश भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सहित एक दर्जन नेताओं ने दावेदारी पेश की है।

कौन हैं रवींद्र चव्हाण?
रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र की डोंबिवली सीट से चार बार विधायक रहे। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चुनाव की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। 1 जुलाई 2025 को कार्यपरिषद की बैठक के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। रवींद्र चव्हाण जनवरी 2025 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थ।

उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट की वापसी
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जा सकते हैं। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। बद्रीनाथ से विधायक रहे महेंद्र भट्ट 2022 में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सोमवार शाम तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। 1 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में असमंजस
मध्य प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर छह महीने से जारी असमंजस अब समाप्त होने जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। इसी दिन प्रदेश कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया होगी। 2 जुलाई को प्रदेश कार्यपरिषद की बैठक के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

मध्य प्रदेश में ये नाम चर्चा में
मध्य प्रदेश में अभी विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में रिपीट किए जाने की संभावना कम है।केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, नरोत्तम मिश्रा, रीति पाठक, अर्चना चिटनिस, अलोक शर्मा सहित एक दर्जन नेताओं के नाम नए अध्यक्ष के लिए चर्चा में हैं।

तेलंगाना में इस्तीफा
भाजपा की वर्तमान में 40 संगठनात्मक इकाइयां हैं, जिनमें से 14 राज्यों में अध्यक्ष घोषित किए जाने हैं। पहले चरण में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और मेघालय शामिल में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। तेलंगाना में एन रामंचद्र राव की नियुक्ति का जबरदस्त विरोध हो रहा है। पार्टी के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story