अहमदाबाद विमान हादसा-चौथा दिन: राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, दी गई 21 तोपों की सलामी

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का सोमवार (16 जून) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए।

Ahmedabad plane crash day-4 live : गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का सोमवार (16 जून) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी।

लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हॉस्टल बिल्डिंग से टकरा गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत विमान में सवार कुल 242 लोगों में से 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि सिविल अस्पताल में लाए गए शवों में से 92 (शव अवशेषों) का डीएनए सैंपल मिलान कर लिए गए हैं। इनमें से 87 व्यक्तियों का डीएनए मिलान इसलिए किया गया है, क्योंकि इनमें दोहराव है।

डॉ. रजनीश पटेल के मुताबिक, अहमदाबाद से 47 शव खेड़ा, अहमदाबाद, कोटा, महेसाणा, भरूच, वडोदरा, अरावली, आणंद, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली, महिसागर और भावनगर भेजे गए हैं। प्लेन हादसे की हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर बने रहें।

Live Updates

  • 16 Jun 2025 9:40 PM IST

    गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का सोमवार (16 जून) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित और सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। बता दें कि, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में उनकी जान गई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति ही बच सका। अन्य सभी 241 लोगों की मौत हो गई।

  • 16 Jun 2025 4:36 PM IST

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने एयर इंडिया दुर्घटना के संबंध में अपडेट देते हुए बताया कि 16 जून 2025 को शाम 4 बजे तक की डीएनए रिपोर्ट में 114 शवों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। पहचान प्रक्रिया अभी भी जारी है।


  • 16 Jun 2025 2:32 PM IST

    राजकोट पहुंचा पूर्व सीएम रूपाणी का शव, 5 बजे अंतिम संस्कार 

    गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर राजकोट लाया गया। परिजनों ने बताया कि शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


  • 16 Jun 2025 1:30 PM IST

    विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज शाम

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वीवीआईपी हस्तियों के आने की उम्मीद है। इसके चलते सुरक्षा के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर ढाई बजे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होंगे और शाम 5 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। विमान हादसे में मृत्यु की पुष्टि डीएनए जांच के बाद हुई। गुजरात सरकार ने 16 जून को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

  • 16 Jun 2025 1:05 PM IST

    विजय रूपाणी का शव परिजनों को सौंपा 

    गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में इस दौरान उनके बेटे ऋषभ, बेटी राधिका और पत्नी अंजलि रूपाणी मौजूद रहीं। विजय रूपाणी के शव को तिरंगे में लपेटकर पोस्टमॉर्टम रूम से बाहर लाया गया। वहीं राजकोट पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए रिहर्सल की। ​​यह रिहर्सल उनके निवास से मंदिर तक के मार्ग पर की गई।

  • 16 Jun 2025 10:54 AM IST

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: गौरव ब्रह्मभट्ट और कल्याणी की पार्थिव देह गांधीनगर लाई गई

    अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्री गौरव ब्रह्मभट्ट और कल्याणी ब्रह्मभट्ट के पार्थिव शरीर गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके आवास पर लाए गए।



  • 16 Jun 2025 10:24 AM IST

    विजय रूपाणी के बेटे बोले-270 परिवारों के लिए दुख की घड़ी

    गांधीनगर | पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने कहा, यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं बल्कि 270 परिवारों के लिए दुख की घड़ी है। मैं इस घटना के दौरान पुलिस, आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेज और आरएसएस कार्यकर्ताओं को बचाव प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी, सीएम भूपेंद्र पटेल सहित अन्य नेताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने न सिर्फ हमारे परिवार बल्कि अन्य सभी परिवारों का समर्थन किया। मेरे पिता ने अपने 50-55 साल के राजनीतिक जीवन के दौरान कई लोगों के जीवन को छुआ। आज वे सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं। पंजाब से भी कई पार्टी कार्यकर्ता अपनी संवेदना व्यक्त करने यहां आ रहे हैं। 

  • 16 Jun 2025 10:20 AM IST

    अमेरिकी अधिकारी व AAIB की टीम जांच के लिए पहुंची  

    गुजरात: अमेरिकी अधिकारी और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे। वे विमान हादसे का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही दुर्घटना से जुड़ी जानकारी एकत्रित करेंगे। 


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story