Aaj ka mausam: MP, UP सहित 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, आपके प्रदेश में कैसा है मौसम, जानिए

Aaj ka mausam: भारत (India) में आज का मौसम शनिवार (17 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी का कहर रहेगा। हीटवेव भी चल सकती है। ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का प्रकोप है। शुक्रवार(16 मई) को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई।
महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई शहर में शनिवार को बारिश हुई।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
(वीडियो वाडी बंदर इलाके से है।) pic.twitter.com/YeVVqNNMQs
आज ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (17 मई) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल सकती है। बिहार और ओडिशा में उमस भरी गर्मी रहेगी।
कल इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रविवार(18 मई) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-बारिश की स्थिति रहेगी। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में आसमानी बिजली चमकने के साथ तूफान और धूल के साथ हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
#WATCH दिल्ली: वीडियो कर्तव्य पथ और इंडिया गेट से है जहां आज सुबह AQI-177 दर्ज़ किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू किया है। pic.twitter.com/FxY2iyyg44
दिल्ली में AQI-177 दर्ज
दिल्ली में आज सुबह AQI-177 दर्ज़ किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू किया है।
हरियाणा के कुछ जिलों में होगी बारिश
हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे को होगी। हालांकि इसके बावजूद भी तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, तो आज भी हरियाणा में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।
एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ लू भी चलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली में शनिवार को बारिश और आंधी का अलर्ट है।
राजस्थान के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम के दो रंग हैं। गर्मी में आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 17 मई से 20 मई तक कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में लू चली। तेज गर्मी को देखते हुए शहरों में प्रशासन ने पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया है।
यूपी के आठ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर के आसपास जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के 24 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में गाज गिरने से 9 की मौत
ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई। कुछ लोग झुलसे भी हैं। घटना के वक्त इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे।
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 जिलों को यलो अलर्ट में रखा है।
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में भीषण गर्मी के बीच 26 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 जिलों में यलो अलर्ट है। इन सभी 26 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। 6 जिलों में हीट वेव का भी अलर्ट है।