Delhi: नजफगढ़ रोड पर प्लास्टिक बैग में मिले मानव शरीर के अंग, जांच में जुटी पुलिस

Delhi: बाहरी जिले के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर बापरौला के पास गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक बैग में मानव शरीर के अंग पाए गए। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अंगों को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आज गुरुवार सुबह 9:27 बजे एक स्थानीय निवासी ने पीसीआर कॉल कर बताया कि नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर बापरोला के पास खुले नाले में एक पॉलिथीन पड़ी है, जिसमें किसी के हाथ और पैर है। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर नाले से एक पारदर्शी पॉलिथीन बैग कब्जे में लिया। पुलिस ने बैग को खोलकर देखा, तो उसमें शरीर के अंग पाए गए। इसके बाद पुलिस को उसी सड़क किनारे लगभग एक किमी दूर एक पुरुष शरीर के निचले हिस्से के साथ एक और पॉलिथीन मिली। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और शरीर के हिस्सों को शवगृह भिजवाया।
यह भी पढ़ें :- Delhi: 400 रुपये लूटने के लिए कर दी हत्या, दो अरेस्ट
हालांकि, पुलिस शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है। इस संबंध में बाहरी जिला पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस मृतक की पहचान करने और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वहीं, इस संबंध में आसपास के थानों में इसकी सूचना दे दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS