CG News: सीएम साय का अनुरोध केंद्र ने एक ही दिन में माना, 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल खरीदने की सहमति दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार ने बड़ी स्वीकृति दी है। सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल खरीदने की सहमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री श्री साय ने आज ही केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का आग्रह किया था। इस पत्र के उत्तर में आज ही भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर सहमति जता दी है। सहमित मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, डबल इंजन की सरकार का असर दिखने लगा है। लंबित माँग एक ही दिन में पूरी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को राज्य की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS