BJP State President: किरण देव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से बस्तर के भाजपाइयों में हर्ष

जगदलपुर। भाजपा विधायक किरण सिंह देव को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में भाजपा ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के साथ ही अब वह राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह ले लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। छात्र संघ से राजनीति शुरू करने वाले किरण सिंह देव को पार्टी ने काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। उन्होने भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित प्रदेस मंत्री और बिलासपुर संभाग के प्रभारी बनाने के बाद उन्हें जगदलपुर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। और चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर वे विधानसभा पहुंचे है।
भाजपाइयों में दिखा काफी उत्साह
अब पार्टी ने उन्हें प्रदेस का अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। वही केंद्रत्व नेतृत्व द्वारा दी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के बाद बस्तर में भाजपाइयों में काफी उत्साह देखा गया है। जगदलपुर के पार्टी कार्यलय में सभी बड़े नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर केंद्रत्व नेतृत्व का आभार माना है। और बस्तर सहित प्रदेस को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए विधायक किरण देव को शुभकामनाएं भी दी है।
भाजपा के नेताओ ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता और पहली बार के बने विधायक को पार्टी ने जो पद दिया है उससे बस्तर के नेताओ और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टि हैं जो कार्यकर्ताओं को बड़े पद तक ले जाती हैं। जिस प्रकार किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। उसके लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृहमंत्री अमित साह को धन्यवाद दिया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS