Viral Video: बस की खिड़की से महिला पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत में लोग, देखें वीडियो

Leopard Attack in Bengaluru Jangal Safari
X

बेंगलुरू में जंगल सफारी के दौरान तेंदुए का महिला पर हमला।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला बस में बैठी थी और तेंदुए ने उसके हाथ पर हमला कर दिया।

Viral Video of Leopard Attck: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान एक तेंदुआ महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। बता दें कि ये वीडियो बेंगलुरु के बाहरी इलाके बन्नेरघट्टा में सफारी के दौरान रिकॉर्ड किया गया। घायल महिला मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली है। महिला अपने बेटे के साथ जंगल सफारी के लिए गई थी। इसी दौरान तेंदुआ उनकी गाड़ी पर कूद गया। उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिगानी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला बन्नेरघट्टा में सफारी के लिए पहुंची थी। महिला की उम्र लगभग 50 साल है। वो अपने बेटे और पति के साथ सैर के लिए आई थी। महिला का नाम वाहिता बानू हैष वह केएसटीडीसी की एक बस में सफारी के लिए गई थीं। इस दौरान वे वाहन की खिड़कियों से बाहर की तरफ देख रही थीं। इसी दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला किया। उसने अपने पंजे से महिला को घायल कर दिया। ये देखकर बस में सवार यात्री बुरी तरह डर गए। वहीं महिला का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे जिगानी के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। वहीं तेंदुए द्वारा महिला पर किए गए हमले के बाद जंगल सफारी की सैर रोक दी गई है।

वहीं पार्क प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि सफर के शुरू करने से पहले ही ड्राइवर ने सभी यात्रियों को तेंदुए के हमले के लिए चेतावनी दी थी। उसने साफ तौर पर तेंदुआ सफारी के दौरान एहतियात बरतने के लिए कहा था। एक आधिकारिक बयान में अधिकारियों ने घोषणा की कि वाहनों की पूर्ण सुरक्षा जांच होने तक गैर-एसी बस सफारी को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। बयान में आगे कहा गया, "बसों की पूर्ण सुरक्षा जांच की जाएगी। आगंतुकों को हुई असुविधा के लिए खेद है।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story