Face Yoga: इन एक्सरसाइजेस को करने से कम होंगी माथे की झुर्रियां, फेस भी करने लगेगा ग्लोइंग

Face Yoga: इन एक्सरसाइजेस को करने से कम होंगी माथे की झुर्रियां, फेस भी करने लगेगा ग्लोइंग
X
Face Yoga: चेहरे की झुर्रियां को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप माथे की झुर्रियां को कम करना चाहते है, तो इन एक्सरसाइजेस को करें।

Face Yoga: चेहरे की मदद से हमारी जिंदगी के कई छोटे-बड़े सीक्रेट्स बाहर आ भी सकते है और छिप भी सकते है। चेहरे के भाव से पता चल जाता है कि व्यक्ति सच या झूठ बोल रहा है, खुश है, उदास है, किसी को पसंद कर रहा है। इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ भी आपकी पोल खुल सकती है। यही कारण है कि इसको चमकाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। चेहरे पर नजर आने वाले रिंकल्स की मदद से ही हमारी उम्र का पता चल जाता हैं। माथे और आंखों पर आने वाली झुर्रियों कई बार आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना देती है। आइये जानते हैं कि फोरहेड रिंकल्स को दूर करने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज। आइये जानते हैं इन्हें करने के तरीकों के बारे में...

पहली एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में अपने माथे से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद अपनी हथेलियों को माथे पर रखते हुए धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाना है। लेकिन इस एक्सरसाइज को करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि तेजी से न करें।

दूसरी एक्सरसाइज

माथे की रिंकल्स को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की उंगलियों को माथे पर रखें। इसके बाद उंगलियों से फोरहेड को बाहर की ओर खींचें।

तीसरी एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी इंडेक्स फिंगर को हुक की तरह कर लें। इसके बाद अपने फोरहेड को ऊपर की ओर खींचना चाहिए।

चौथी एक्सरसाइज

चौथी एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल करें। उंगलियों से माथे को क्रिस क्रॉस मोशन में मसाज करें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से माथे पर रिंकल्स नहीं होंगे। अगर आपके रिंकल्स हैं, तो धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। इस एक्सरसाइज को करने से आप 40 के बाद भी 30 की नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- Walnut Benefits In Winter: सर्दी में अखरोट खाना फायदेमंद, अच्छी हेल्थ के लिए जान लीजिए खाने का तरीका

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story