Snowfall Destination: बर्फ की गोद में करना चाहते हैं सैर, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Snowfall Destination: रोजमर्रा की जिंदगी से निकलकर बर्फबारी की दुनिया में घूमना किसे नहीं पसंद होता। अगर आप भी नवंबर महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को शामिल करना न भूलें। बर्फबारी की दुनिया को देखने और घूमने के लिए लोग देश के अलग-अलग कोने में पहुंच जाते हैं। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश इन जगहों पर बर्फबारी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
कुफरी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का मजा उठाने के लिए अधिकतर लोग कुल्लू-मनाली, शिमला या डलहौजी जैसी फेमस जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सर्दी की हल्की-हल्की फुहारें यानी नवंबर महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुफरी जरूर जाएं। समुद्र तल से 9 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुफरी किसी जन्नत से कम नहीं है। वैसे तो सितंबर महीने से ही बर्फबारी होनी शुरू हो जाती है। लेकिन नवंबर महीने में बर्फबारी का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करने के शौकीन है, तो इस जगह पर जाना न भूलें। कुफरी शिमला से लगभग 15 किमी की दूरी पर मौजूद है।
औली, उत्तराखंड
अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो औली घूमने जरूर जाएं। समुद्र तल से 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद औली हसीन बर्फबारी के लिए फेमस है। नवंबर महीने में यहां होने वाली बर्फबारी का नजारा देखते बनता है। बर्फबारी के समय पहाड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।
रोहतांग दर्रा, हिमाचल प्रदेश
रोहतांग दर्रा की खूबसूरती के दीवाने भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी है। भारत की सबसे ऊंची जगहों में शुमार रोहतांग दर्रा में सितंबर महीने से ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। अगर आप हिमालय की गोद में मौजूद जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो रोहतांग दर्रा घूमने जरूर जाएं। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बेस्ट है।
लाचुंग, सिक्किम
अगर आप बर्फ की हसीन वादियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लाचुंग की सैर जरूर करें। लाचुंग जगह न केवल बर्फबारी के लिए जाना जाता है, बल्कि हसीन दृश्यों के लिए भी फेमस है। हिमालय की गोद में स्थित लाचुंग नॉर्थ ईस्ट में घूमे जाने वाली बेहतरीन जगहों में से एक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS