UP Police Exam Date 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथियों का एलान, इस डेट पर शुरू होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथियों का एलान, इस डेट पर शुरू होगी परीक्षा
X

UP Police Exam Date 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कुल 32,679 पदों पर होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक एलान कर दिया है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कुल 32,679 पदों पर होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक एलान कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तैयारी पर पूरा फोकस रखें।

इन तारीखों पर होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा

UPPRPB के अनुसार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें अभ्यर्थियों से कुल 150 प्रश्न (300 अंक) पूछे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न और विषय

लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता

कैटेगरी वाइज न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे—

सामान्य वर्ग: 30%

ईडब्ल्यूएस: 25%

ओबीसी: 25%

एससी / एसटी: 20%

परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड की ओर से आंसर-की भी जारी कर दी जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स के लिए नियमित रूप से UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story