CBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन
X

CBI Recruitment 2026

CBI Bank Jobs 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।

CBI Bank Jobs 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अच्छा मौका है। बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

CBI Specialist Officer Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ-साथ पद के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताएं होना जरूरी है। इसके अलावा Foreign Exchange Operations से संबंधित सर्टिफिकेट होना अनिवार्य बताया गया है।

आयु सीमा (Age Limit):

  1. फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर: 25 से 35 वर्ष
  2. मार्केटिंग ऑफिसर: 22 से 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें CBI Specialist Officer पदों पर आवेदन

सीबीआई की ओर से आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से आवेदन कर सकते हैं

  • सबसे पहले Central Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद Apply / Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई डिटेल्स को एक बार अच्छे से जांच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story