वाराणसी: युवक-'नौकरी दे दीजिए'... मैनेजर-'वैकेंसी नहीं है'; बस...बदमाश ने चेहरे पर मारी दी गोली

Varanasi Crime News
X
Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी देने से मना करने पर युवक ने दफ्तर में घुसकर कोरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी।

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी देने से मना करने पर युवक ने दफ्तर में घुसकर कोरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी। चेहरे पर गोली चलते ही मैनेजर लहूलुहान हो गया। फायर होते ही हड़कंप मच गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। घटना चितईपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला
रोहतास बिहार निवासी विकास तिवारी चितईपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। विकास चितईपुर के सुसुवाही स्थित प्रज्ञा नगर कालोनी में नामी कोरियर कंपनी में मैनेजर हैं। मंगलवार की रात विकास ऑफिस में कोरियर की सूची तैयार कर रहे थे। तभी 25 वर्षीय युवक गोदाम पर आया। मैनेजर से कंपनी में नौकरी मांगने लगा।

पहले गया, फिर लौटकर आया
विकास ने वैकेंसी नहीं होने की बात कहकर उसे कल आने के लिए कहा। युवक लौट गया। 2 घंटे बाद युवक फिर आ गया। विकास ने युवक पर गुस्सा जाहिर किया। युवक भी आक्रोशित हो गया। दोनों के बीच बहस होने लगी। युवक ने कमर से तमंचा निकालकर विकास पर तान दिया। विकास घबरा गया और बचाव की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक युवक ने गोली चला दी। गोली विकास की नाक और चेहरे पर लगी।

बंदूक लगराते हुए भागा युवक
गोली चलाने के बाद युवक हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकला। विकास की चीख पुकार सुनकर प्रज्ञा नगर कालोनी में आसपास के लोग मौके पहुंचे। खून से लथपथ विकास को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। विकास को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि सीसी फुटेज के आधार पर हमलावर की शिनाख्त की जा रही है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story