Property Tax: लखनऊ में डेढ़ गुना प्रॉपर्टी टैक्स, नगर नगर के निशाने पर 2 लाख परिवार

लखनऊ में डेढ़ गुना प्रॉपर्टी टैक्स, नगर नगर के निशाने पर 2 लाख परिवार
X
लखनऊ नगर निगम में 7.15 लाख भवन हैं, लेकिन पिछले साल 5.05 लाख ने ही टैक्स जमा किया है।

Lucknow Property Tax: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों से डेढ़ गुना सम्पत्तिकर वसूला जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया कि जिन भवन स्वामियों ने पिछले साल प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया, उनसे वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए साप्तहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लखनऊ नगर निगम ने (अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) 580 करोड़ रुपए गृहकर वसूला है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह 150 करोड़ अधिक है। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने 1000 करोड़ का लक्ष्य रखा था। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस वर्ष प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य 683 करोड़ निर्धारित किया है।

लखनऊ में 7.15 लाख भवन
लखनऊ नगर निगम में 7.15 लाख भवन हैं, लेकिन 5.05 लाख परिवारों ने ही पिछले साल गृहकर जमा किया है। दो लाख से अधिक परिवारों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया। सरकारी विभागों ने भी गृहकर जमा नहीं किया।

लक्ष्य पूरा करने को चार बिंदुओं पर दिया जोर

  • जिन भूस्वामियों ने गृहकर रिकार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराए, उन्हें मैनुअल बिल भेजें और मोबाइल नंबर दर्ज कराएं।
  • सरकारी, अर्द्धसरकारी और केंद्र सरकार के विभागों को इसी माह नोटिस जारी करने को कहा गया है।
  • जिन भवनस्वामियों ने गत वर्ष गृहकर जमा नहीं किया और उनके मोबाइल नंबर गलत फीड हैं, उनके नंबर सही कराएं।
  • जो भवन गृहकर से छूटे हैं, उनके गृहकर निर्धारण की प्रतिदिन की रिपोर्ट राजस्व निरीक्षक देंगे।

जोनल अफसरों को निर्देश जारी

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सम्पत्तिकर वसूली बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। सभी जोनल अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। वसूली में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story