'चश्मा छीन लिया बेचारे का': वरुण धवन ने नन्हे फैन को गिफ्ट किया अपना सनग्लास, Video Viral

वरुण धवन ने नन्हे फैन को गिफ्ट किया अपना चश्मा, Video Viral
Varun Dhawan Video: मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में अभिनेता वरुण धवन का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) में अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद वरुण मुंबई लौटे, जहां एयरपोर्ट पर वह अपने फैंस से मिलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे फैन को अपना चश्मा गिफ्ट कर दिया।
वीडियो में देखा गया कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ वरुण से मिलने पहुंचती हैं। तभी छोटा बच्चा मासूमियत से वरुण की ओर हाथ बढ़ाकर उनके सनग्लास की ओर इशारा करता है। वरुण भी मुस्कराते हुए अपना चश्मा बच्चे को दे देते हैं। बच्चा खुशी से चश्मा पहन लेता है और वरुण उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।
kid saw the opportunity and grabbed it 😭👍 pic.twitter.com/BdvGdcOuYD
— madhu. (@varun_ki_madhu) July 11, 2025
इसके बाद वरुण ने जाते वक्त वह चश्मा वापस नहीं लिया और नन्हे फैन को वह तोहफे में दे दिया। उन्होंने बच्चों को प्यार से सहलाया और थैंक्स कहकर अपनी कार की ओर बढ़ गए।
फैंस ने वरुण की तारीफ की
इस प्यारे से पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। एक यूज़र ने लिखा, "एक लड़के के लिए अपनी पसंदीदा चीज देना आसान नहीं होता!" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "चश्मा छीन लिया बेचारे का!" अन्य लोगों ने वरुण के इस भावुक व्यवहार की खूब तारीफ की।
वरुण की आने वाली फिल्में
वरुण धवन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अहान शेट्टी, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा वरुण जल्द ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी नजर आएंगे, जिसमें उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ बनी है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी 12 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी। फिल्म में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं।