Randeep Hooda wedding: लिन लैशराम संग 7 जन्मों के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, मैतेई रस्मों-रिवाज के साथ हुई शादी

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज 29 नवंबर को लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों मणिपुर की राजधानी इंफाल में पारंपरिक मैतेई रस्मों-रिवाज के साथ एक दूजे के हो गए। यह शादी इम्फाल के चुमाथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में हुई है। एक्टर और एक्ट्रेस की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैतेई रस्मों रिवाजों के साथ दोनों की शादी हो रही है। रणदीप हुड्डा सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद पगड़ी पहनी हुई है, जिसे काफी अलग तरह से बांधा गया है।
रणदीप ने कपड़ों के उपर से एक सफेद शॉल जैसी ओढ़ी हुई है। वहीं दुल्हन लिन लैशराम पूरी तरह से मणिपुरी ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने काफी हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है। शादी के ठीक पहले दोनों मंदिर पहुंचे थे और शुभ काम से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया था। जिसकी एक वीडियो क्लिप सामने आई थी, वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।
#WATCH मणिपुर: अभिनेता रणदीप हुडा और लिन लैशराम आज इंफाल में पारंपरिक मैतेई रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। https://t.co/UfI5AAkct8 pic.twitter.com/AkQVqEiduR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023
पिछले 4 सालों से रिलेशन में हैं रणदीप और लिन
बता दें कि रणदीप हुड्डा पिछले 4 सालों से गर्लफ्रेंड लिन के साथ रिलेशनशिप में हैं। लिन उम्र में रणदीप से 10 साल छोटी हैं। लिन लैशराम मणिपुर की जानी-मानी मॉडल हैं, साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। लिन ने प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम और करीना कपूर की जाने जान समेत उम्रिका, रंगून, कैदी बंदी और एक्सन जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा लिन रिएलिटी शो में भी नजर आई हैं। साल 2012 में वो टेलिविजन रिएलिटी शो किंगफिशर कैलेंडर गर्ल में दिखीं थीं।
ये भी पढ़ें:- Randeep Hooda Wedding: शादी से पहले होने वाली पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे Randeep Hooda, बॉलीवुड से आएगा केवल एक सेलिब्रिटी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS