Priyanka Chopra: शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका; तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Priyanka Chopra mourns Shefali jariwala death
X

मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए शेफाली को श्रद्धांजलि दी।

Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस-मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने फिल्म और टेलीविजन जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। शुक्रवार रात 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। इस अचानक निधन से बी-टाउन सेलेब्स गहरे सदमे में हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी शेफाली जरीवाला के निधन से झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शएफाली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि
रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली की एक तस्वीर साझा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “बहुत स्तब्ध हूं। वो बहुत यंग थीं। पाराग और उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।”


गौरतलब है कि शेफाली और प्रियंका ने साथ में फिल्म "मुझसे शादी करोगी" में काम किया था, जिसमें सलमान खान और अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

शोफाली का अंतिम संस्कार
शनिवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार में कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं, जिनमें गायक मीका सिंह, गायिका सुनिधि चौहान और 'बिग बॉस 13' के कई प्रतिभागी जैसे शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और हिंदुस्तानी भाऊ भी शामिल थे। वहीं एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने शेफाली के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनकी अस्थियां विसर्जित कीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story