Viral Video: सामने से निकली अनुष्का सेन तो भड़क गए नील नितिन मुकेश; डरी-सहमीं देने लगीं जवाब

Neil Nitin Mukesh Angrily Scolds Anushka Sen At Event, Video Viral
X

वायरल वीडियो में अनुष्का सेन को नील नितिन मुकेश डांटते दिखे

नील नितिन मुकेश एक वायरल वीडियो में अनुष्का सेन को डांट लगाते दिख रहे हैं। दोनों एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां का ये क्लिप वायरल हो रहा है।

Viral Video: हाल ही में अभिनेता नील नितिन मुकेश और इंटरनेट सेंसेशन अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच कुछ ऐसा पल देखा गया जो कई लोगों को अजीब लगा। मंगलवार (13 मई) को अनुष्का मुंबई में नील और जैकलीन फर्नांडीज की म्यूजिकल ड्रामा एल्बम 'है जुनून' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान नील नितिन मुकेश अनुष्का पर गुस्से में भड़कते दिखे।

अनुष्का सेन पर भड़के नील नितिन मुकेश
इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नील अनुष्का से कड़े लहजे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। बात करते हुए वह अपनी उंगली भी दिखा रहे हैं और उनके हाव-भाव से ऐसा लग रहा है कि वह परेशान या गुस्से में हैं और अनुष्का पर भड़क रहे हैं।

वीडियो में अनुष्का सेन एक कॉरिडोर से नील के सामने से निकलती हैं, तभी एक्टर उनपर गुस्से से कुछ कहते दिखे। फैंस ने इस अजीब माहौल को तुरंत नोटिस किया और अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कुछ परेशानी हुई होगी। हालांकि वीडियो का ऑडियो स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई यूजर्स का मानना है कि नील स्पष्ट रूप से गुस्से में दिख रहे थे।

अब तक नील और अनुष्का ने इस वीडियो के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। चाहे यह गलतफहमी हो या फिर किसी पल को गलत संदर्भ में पेश किया गया हो, लेकिन इस क्लिप ने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story