Aamir Khan ने हिमाचल प्रदेश आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए दान किए 25 लाख, सीएम ने ट्वीट कर कहा...

Aamir Khan donate 25 lakh to families affected by Himachal Pradesh disaster : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने इन परिवारों की मदद के लिए आपदा राहत कोष-2023 में 25 लाख रुपये का दान दिया है। इसकी जानकारी हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमूल्य समर्थन के लिए आमिर खान के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता करेगी। जिसका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फंड को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा के आइकन के रूप में उनका नेक कदम उन लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए तैयार है, जो राज्य में मानसून की वजह से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इस बार हिमाचल में मानसून की बारिश कहर बनकर बरसी है। यहां बारिश और भूस्खलन की वजह से करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है और सैंकड़ों लोगों की जान गई है।
प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए, हिंदी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता आमिर खान जी ने राहत और पुनर्वास कार्य में सहायता के रूप में आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान किया है।इस अंशदान के लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 23, 2023
आमिर खान की बात करें तो, एक्टर ने अभी बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। आखिरी बार आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस समय वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि वह अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को भी तलाक दे चुके हैं। हाल ही में एक्टर अपनी बेटी आयरा खान की शादी को लेकर चर्चा में आए थे। वह अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ भी स्पॉट किए गए थे। जिसका वीडियो कई दिनों तक सुर्खियों में रहा।
ये भी पढ़ें -Rajveer Deol ने किया खुलासा, बोले- हर कोई उनसे पिता Sunny Deol की तरह एक्शन फिल्म
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS