JAC 12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाज़ी, साइंस और कॉमर्स दोनों में किया टॉप प्रदर्शन!

UGC NET June 2025 Revised Schedule
X

UGC NET June 2025 Revised Schedule

इस साल के इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा।

JAC 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जो छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

लड़कियों ने मारी बाज़ी
इस साल के इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। और कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों का जलवा रहा 95% छात्राएं सफल हुईं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 86% रहा।

कुल कितने विद्यार्थी हुए पास?

साइंस स्ट्रीम: 98,634 विद्यार्थियों में से 78,186 ने परीक्षा दी, जिनमें से 79.26% पास हुए।

कॉमर्स स्ट्रीम: 22,066 में से 20,285 छात्रों ने परीक्षा दी और 91.20% छात्रों ने सफलता हासिल की।

श्रेणीवार प्रदर्शन की पूरी डिटेल

साइंस स्ट्रीम में:

  • प्रथम श्रेणी: 58,520 छात्र
  • द्वितीय श्रेणी: 19,383 छात्र
  • तृतीय श्रेणी: 63 छात्र

कॉमर्स स्ट्रीम में:

  • प्रथम श्रेणी: 12,729 छात्र
  • द्वितीय श्रेणी: 7,234 छात्र
  • तृतीय श्रेणी: 222 छात्र

ऐसे करें JAC 12वीं रिजल्ट 2025 चेक

  • किसी भी ब्राउज़र से jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाएं।
  • "JAC 12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Code और Roll Number भरें।
  • "Submit" बटन दबाएं।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
  • चाहें तो PDF में सेव करें या प्रिंट निकालें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story