HBSE Result Out: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, ऐसे करें चेक

HBSE Result Out : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज, 13 मई 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों से कहीं बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। कुल 85.66% विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं, जिसमें 89.41% लड़कियां और 81.86% लड़के पास हुए हैं।
ऐसे चेक करें HBSE 12वीं का रिजल्ट 2025:
सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर “12वीं कक्षा का परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
“सबमिट” पर क्लिक करें – आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
किस स्ट्रीम का कैसा रहा प्रदर्शन?
- कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने इस बार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया – 92.20% पास
- आर्ट्स स्ट्रीम में 85.31% छात्रों ने सफलता पाई
- साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट थोड़ा कमजोर रहा – 83.05% स्टूडेंट्स पास हुए
छात्राओं ने मारी बाज़ी
हरियाणा बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने अपनी मेहनत और लगन से बाज़ी मार ली है। इस साल लड़कियों की पासिंग परसेंटेज 89.41% रही, जबकि लड़कों का रिजल्ट 81.86% रहा।