CHSE Odisha Class 12th Results 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, एक क्लिक में देखें परिणाम

HPBOSE 12th Result
CHSE Odisha Class 12th Results 2025 : ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज, यानी 15 मई 2025 को जारी कर दिया गया है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा द्वारा यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जारी किया है। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
CHSE Odisha 12th Result 2025 ऐसे करें चेक:
- आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।
- “Odisha 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- पीडीएफ फॉर्मेट में मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें।
CHSE Odisha 12th Result 2025: SMS से रिजल्ट ऐसे पाएं:
अगर वेबसाइट काम न करे, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए:
RESULT FOR12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें।
CHSE Odisha 12th Result 2025: DigiLocker से रिजल्ट ऐसे चेक करें:
- DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
- “Register for DigiLocker” पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफाई करें।
- यूज़रनेम और पासवर्ड बनाएं, फिर आधार नंबर लिंक करें।
- लॉगिन करके “CHSE Odisha HS Result 2025” डाउनलोड करें।
जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए CHSE ओडिशा सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जा सकती है, और इसके नतीजे अगस्त 2025 में आने की संभावना है।