Bihar CET INT-BEd 2025: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इस तरह डाउनलोड करें PDF

Bihar CET INT BEd Course Merit List
X

Bihar CET INT BEd Course Merit List

Bihar CET INT-BEd 2025 की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। BA, B.Sc–B.Ed चार वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में 400 छात्रों का चयन हुआ है। 8 से 18 दिसंबर तक एडमिशन होगा।

Bihar CET INT BEd Merit List: बिहार CET INT-BEd 2025 में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने चार वर्षीय BA, B.Sc.–B.Ed इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कुल 400 छात्रों का चयन किया गया है और चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर मेरिट लिस्ट PDF के रूप में चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले विश्वविद्यालय ने CET INT-B.Ed 2025 अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत एडमिशन प्रक्रिया 8 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के भीतर प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 19 दिसंबर 2025 तक कॉलेजों को प्रवेश प्राप्त छात्रों की सूची संबंधित कार्यालय में भेजनी होगी।

Bihar CET INT-BEd Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in या brabu.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Important Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर CET-INT-B.Ed-2025 Merit List लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  • अपना नाम, अलॉटेड कॉलेज और एडमिशन डिटेल्स चेक करें।
  • प्रिंट निकालकर प्रवेश प्रक्रिया के दौरान साथ रखें।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में है, उन्हें 8–18 दिसंबर 2025 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में पहुंचकर डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • CET INT-B.Ed 2025 एडमिट कार्ड
  • आवेदन पत्र की प्रति
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • मान्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story