Gold Silver Rate Today: गोल्ड और सिल्वर के दाम में उछाल, सोना ₹93,658 और चांदी ₹95,588 पर पहुंची; जानें ताजा रेट्स

Gold silver Today Rate 16 May 2025
X

आज 16 मई को गोल्ड-सिल्वर के दाम में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

सोने और चांदी की कीमतों में 16 मई को तेजी देखी गई है। आज 24 कैरेट सोना ₹1,293 बढ़कर ₹93,658 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी ₹95,588 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। जानें दिल्ली से MP तक ताजा रेट्स।

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज, (16 मई 2025) शुक्रवार को देशभर के प्रमुख शहरों में सोना करीब ₹93,658 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताज़ा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹1,293 की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले कल सोने का भाव ₹92,365 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं चांदी की बात करें तो आज, (16 मई 2025) शुक्रवार को इसकी कीमत में भी ₹1,016 की तेज़ी आई है, जिससे चांदी अब ₹95,588 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से अब तक सोना कुल ₹17,496 महंगा हो चुका है, जो निवेशकों के लिए एक अहम संकेत है। आइए अब जानें कि 16 मई को कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर...

भारत के प्रमुख शहरों में आज (16 मई) सोने की कीमतें देखें:

1. दिल्ली में सोने के दाम

22 कैरेट: ₹87,350 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: ₹95,280 प्रति ग्राम

2. मुंबई में सोने के दाम

22 कैरेट: ₹87,200 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: ₹95,130 प्रति 10 ग्राम

3. कोलकाता में सोने के भाव

22 कैरेट: ₹87,200 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: ₹95,130 प्रति 10 ग्राम

4. चेन्नई में सोने के दाम

22 कैरेट: ₹87,200 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: ₹95,130 प्रति 10 ग्राम

5. भोपाल में सोने के दाम

22 कैरेट: ₹87,250 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: ₹95,180 प्रति 10 ग्राम

16 मई को कितने में मिल रही 1 किलो सिल्वर?
आज शुक्रवार 16 मई को चांदी के कीमत में भी तेजी देखी गई है। आज एक किलो चांदी का भाव ₹1,016 बढ़कर ₹95,588 पर पहुंच गया है। जबकि 15 मई को चांदी की कीमत ₹94,572 प्रति किलो थी। बता दें, इससे पहले, 21 अप्रैल 2025 को चांदी ने अब तक का सर्वाधिक स्तर छूते हुए ₹99,100 प्रति किलो ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, 28 मार्च 2025 को चांदी ने ₹1,00,934 प्रति किलो का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर हासिल किया था।

इस साल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी
इस साल सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। 1 जनवरी 2025 से अब तक गोल्ड ₹17,496 महंगा हो चुका है। 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर ₹93,658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले साल 2024 में पूरे साल में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि इस साल साढ़े चार महीनों में ही उससे ज्यादा बढ़त देखी गई है। इससे साफ है कि निवेशकों की बढ़ती रुचि और वैश्विक परिस्थितियों के कारण कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story