Gold Price Today 15 May: सोना 2,300 रुपए हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की; जानिए 24, 22,18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 15 May 2025: Sone chandi ka bhav aaj ka, Bhopal, delhi
X

जानिए 15 मई 2025 को सोने-चांदी का भाव

15 मई 2025 को बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। जानिए भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सोने-चांदी की नई कीमतें।

Gold Price 15 May 2025: सोने के खरीदारों को लिए गुडन्यूज है क्योंकि गुरुवार को इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार सुबह वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के भाव गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सोना 2,300 रुपए तक सस्ता हुआ था।

सोने के भाव में गिरावट

  • इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,494 रुपए की गिरावट के बाद 92,365 पर आ गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 2,300 रुपए तक सस्ता हुआ था।
  • वहीं 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 84,606 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 69,274 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

वहीं चांदी के भाव की बात करें तो, 1 किलो चांदी का भाव 1,828 रुपए गिरकर 94,572 रुपए प्रति किलो हो गया है। पहले चांदी 96,400 रुपए प्रति किलो पर थी। गुडरिटर्न्स डॉट इन के अनुसार, मुंबई में चांदी की कीमत भी घटकर 97,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

भोपाल में सोने-चांदी का भाव (15 मई 2025)
गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव ₹86,150 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना की कीमत ₹93,980 प्रति 10 ग्राम है। वहीं भोपाल में चांदी की कीमत 97000 रुपए प्रति ग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (15 मई, 2025):

शहर

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

₹86,250

₹94,080

जयपुर

₹86,250

₹96,200

पटना

₹86,150

₹93,980

मुंबई

₹86,100

₹93,930

हैदराबाद

₹86,100

₹96,200

चेन्नई

₹86,100

₹93,930

बेंगलुरु

₹88,190

₹96,200

कोलकाता

₹86,100

₹93,930

अहमदाबाद

₹86,150

₹93,980

बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
MCX पर गुरुवार सुबह के सत्र में सोने की कीमत 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 92,265 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 95,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। हाल ही में, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी मंदी की आशंकाओं के बीच पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ रही सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के स्तर तक पहुंची गई थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story