रिलायंस इंडस्ट्रीज में पीढ़ी परिवर्तन: आकाश-ईशा के बाद अब अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने।
Anant Ambani Salary : भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अनंत अंबानी को अपना नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह अगले 5 वर्ष तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अनंत को सालाना ₹10 से ₹20 करोड़ की सैलरी के अलावा कंपनी के मुनाफे में कमीशन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
मुकेश अंबानी ने यह निर्णय रिलायंस के उत्तराधिकार योजना के तहत लिया है। उन्होंने अपने तीनों बच्चों (आकाश, ईशा और अनंत अंबानी) को रिलायंस ग्रुप के अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। अनंत की यह नियुक्ति ऊर्जा, रिटेल और टेक्नोलॉजी वर्टिकल में उनके अनुभव और प्रभाव को मान्यता देने के रूप में देखी जा रही है।
अनंत अंबानी की प्रोफाइल
- 2023 से: रिलायंस इंडस्ट्रीज में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
- अगस्त 2022: रिलायंस एनर्जी वर्टिकल की कमान संभाली
- मार्च 2020 से: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड सदस्य
- मई 2022 से: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड
- जून 2021 से: रिलायंस न्यू एनर्जी व रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी
- सितंबर 2022 से: रिलायंस फाउंडेशन बोर्ड सदस्य
मुकेश अंबानी ने बताया उत्तराधिकार प्लान
मुकेश अंबानी दिसंबर 2023 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा और अनंत और उनकी अगली पीढ़ी के हाथ में है। निश्चित रूप से वे हमारी पीढ़ी से कहीं अधिक सफल होंगे। मुकेश अंबानी ने 2014 में बेटे आकाश अंबानी को जियो का चेयरमैन, (RJIL) बनाया। जबकि, बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की हेड बनाया। जिन्होंने Ajio और Tira जैसे नए फॉर्मेट लॉन्च किए। अब अनंत अंबानी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नाम जिम्मेदारी वर्ष
आकाश अंबानी, चेयरमैन | रिलायंस जियो (RJIL) | 2022 |
ईशा अंबानी, हेड | रिलायंस रिटेल | 2022 |
अनंत अंबानी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, | RIL | 2025 |
अनंत अंबानी की नियुक्ति न केवल रिलायंस में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया का अगला चरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि रिलायंस अब पूरी तरह नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप के अधीन जा रही है। यह निर्णय कंपनी के दीर्घकालिक भविष्य और स्थिरता को मजबूती देता है।