Surya Gochar 2025: सूर्यदेव आज करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां

सूर्यदेव आज करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां
X
सूर्यदेव 15 मई 2025 रात्रि 12 बजकर 20 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज होने वाला सूर्य का गोचर चुनिंदा 3 राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। चलिए जानते है उन 3 अभाग्यशाली राशियों के बारे में-

Surya Gochar 2025: हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 15 मई 2025 रात्रि 12 बजकर 20 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव का यह राशि परिवर्तन पूरे एक साल बाद होने जा रहा है। 14 जून 2025 तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आज होने वाला सूर्य का गोचर चुनिंदा 3 राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। चलिए जानते है उन 3 अभाग्यशाली राशियों के बारे में-

सूर्य गोचर से प्रभावित राशियां


मिथुन राशि-

सूर्य का वृषभ गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अशुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों के जीवन में कामकाज की व्यस्तता के चलते भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर भी तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर कोई जरुरी कार्य करने जा रहे है, तो उसमें बाधा आने की संभावना रहेगी।

तुला राशि-

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश करने से तुला जातकों को भी परेशानी होने वाली है। इन जातकों की परिवार में अनबन होने की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक रूप से ये परेशान हो सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तल्खी आने से परेशानी होगी। गोचर अवधि तक रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि-

सूर्य का आज होने वाला राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए नुकसानदेय रहेगा। इन जातकों की परिवार के सदस्यों के साथ अथवा मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। गोचर अवधि के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। आर्थिक समस्याएं चौतरफा आपको घेर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story