2 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

2 August ka Ank Rashifal: आज 2 अगस्त है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 2/08/2025, 2+0+8+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 2 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला है। नौकरी या व्यापार में कोई नई शुरुआत हो सकती है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थकावट महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3
उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से आज आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। किसी प्रियजन से बातचीत हो सकती है जिससे दिल का बोझ हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता होगी। महिलाएं घरेलू मुद्दों को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
उपाय: चावल या दूध का दान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन शिक्षा, कॅरियर और उच्च विचारों के लिए अनुकूल है। अध्यापक, गुरु या वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा। निवेश करने के लिए अच्छा दिन है लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 1
उपाय: गुरु के नाम का स्मरण करें या मंदिर में पीले फल दान करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेने पर समाधान मिलेगा। तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वालों को लाभ होगा। वाहन या मशीनरी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से टकराव की संभावना है।
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 5
उपाय: काले तिल का जल में प्रवाह करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। संचार, व्यापार और मीडिया से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। रिश्तों में स्पष्टता रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
मूलांक 6 (MULANK 6)
रोमांस, कला, सौंदर्य और खरीदारी से जुड़ा दिन है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन दिन आनंददायक रहेगा। घर की साज-सज्जा या नया वस्त्र/साजो-सामान खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2
उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान और योग से लाभ होगा। मानसिक शांति के लिए एकांत में कुछ समय बिताएं। किसी रहस्य से पर्दा उठ सकता है या कोई अप्रत्याशित समाचार मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 4
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पण करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सुकून मिलेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं, खासकर पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी धीमी गति रहेगी। संयम से काम लें और अधूरे कार्यों को निपटाएं।
शुभ रंग: काला या नीला, शुभ अंक: 7
उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और साहस का दिन है। आज आप जो ठान लेंगे, उसे पूरा कर सकते हैं। खेलकूद, पुलिस, सेना या फील्ड वर्क से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: [email protected]
दूरभाष 7982530452