आज का राशिफल [15 मई 2025]: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Aaj ka Rashifal 18 May 2025: How will be Sunday? Read your todays horoscope
X

Aaj ka Rashifal 18 May 2025: कैसा रहेगा रविवार का दिन? पढ़ें अपना आज का राशिफल 

Aaj ka Rashifal, 15 मई 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 15 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (15 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (15 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 15 May 2025)
आज आप अपने आपको शांत और संयमित रखने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 33

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 15 May 2025)
आज आपको शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गर्मजोशी भरा दिन बिताने का प्रयास करें। काम के बोझ के बावजूद, आप अपने आप को खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 15 May 2025)
किसी भी ऐसी चीज का सेवन करने से बचें, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक रूप से आज आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। प्रियजनों का साथ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 15 May 2025)
आज आप अपने काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। बची हुई समय प्रेमी के साथ बिताएंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होने की संभावना है। नए विचार आएंगे। उसपर आपको सोच-समझकर ही फैसला लेना है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 85

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 15 May 2025)
अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, नहीं तो इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें भविष्य में काफी नुकसान की संभावना है। किसी कारणवश आज आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 36

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 15 May 2025)
परिवार के कुछ सदस्यों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 15 May 2025)
आज आपके रिश्तों में किसी कारणवश दरार आ सकती है। प्यार के मामलों में धैर्य रखने का प्रयास करें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आप चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तो इसमें विजय निश्चित है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 32

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 15 May 2025)
शराब पीने से बचें, पैसे का सही जगह पर उपयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। खुद को रोमांटिक मूड में पाएंगे। शाम के समय आपको पैसे कमाने के कई अवसर आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 15 May 2025)
स्वास्थ्य को तंदुरुस्ती भरा बनाए रखने के लिए बाहर का भोजन करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ की संभावना दिख रही है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनसे आपको कोई सलाह मिल सकती है। जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 15 May 2025)
आपका आज विनम्र और शालीन व्यवहार लोगों को काफी अच्छा लगेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। आज आपको कुछ अलग कार्य करने की जरूरत है। प्रियजनों को चोट पहुंचाने से बचें। सामंजस्य बनाकर रहें।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 18

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 15 May 2025)
दूसरों को खुशी में शामिल होने का प्रयास करें। किसी से भी जलन की भावना न रखें। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी मामलों में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्यार को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: सोना, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 15 May 2025)
आज आपको शारीरिक और मानसिक आराम करने का दिन है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय आपका बीतेगा। ईमानदारी से कार्य करें। विवादों से बचें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story