आज का राशिफल 17 मई 2025: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक Rashifal

Aaj ka Rashifal 18 May 2025: How will be Sunday? Read your todays horoscope
X

Aaj ka Rashifal 18 May 2025: कैसा रहेगा रविवार का दिन? पढ़ें अपना आज का राशिफल 

Aaj ka Rashifal 17 मई 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 17 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (17 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (17 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 17 May 2025)
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें। कुछ नए दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताना आपके लिए सही रहेगा। जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 39

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 17 May 2025)
आज आप अपने आप को आत्मविश्वास से भरे पाएंगे। पैसे खर्च हो सकते हैं, इसपर ध्यान रखने की जरूरत है। गोपनीय जानकारी किसी से शेयर करने से बचें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 25

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 17 May 2025)
कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। तनाव आपका दूर होगा। जल्दी से जल्दी पैसे कमाने जैसी स्कीमों से दूर रहें। लालच से बचें। कोई आपको परेशान करने का प्रयास कर सकता है। इससे बचें। शत्रु भी हावी होने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 28

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 17 May 2025)
आज आप पहले की अपेक्षा काफी खुशी महसूस करेंगे। जिसमें आपके आस-पास के भी साथ देंगे। प्रेम जीवन सुखदायी बीतेगा। किसी की बुराई करने से बचें। लंबे समय के बाद आपको कुछ खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 90

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 17 May 2025)
सेहतमंद और तंदुरुस्ती बनाए रहने के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ चीजें आपको आज आकर्षित कर सकती हैं। रचनात्मक विचारों के साथ करें। कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेमी आपके ऊपर काफी विश्वास करेगा।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 39

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 17 May 2025)
आज आपको पारंपरिक निवेश के जरिए अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार इसमें आपका भरपूर साथ देंगे। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करना है। प्रेम जीवन अच्छा गुजरेगा। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 17 May 2025)
आज आपको लंबी यात्राओं से बचना है नहीं तो शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पैसे कमाने के नए अवसर आपको मिलेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर कार्यों को समय पर पूरा करें। प्रेम जीवन उम्मीदों भरा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 17 May 2025)
आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कार्यों के बीच अपने लिए भी समय निकालें। सेहत का ख्याल रखें। कहीं दूर आज आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। जिसमें पैसे खर्च होने की संभावना है। परिवार में आज सुखद सरप्राइज आने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 42

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 17 May 2025)
कार्यस्थल पर आज लोड बढ़ सकता है। तनाव लेने से बचें। वित्तीय लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थानों पर परिवार के साथ जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी के साथ धैर्य के साथ पेश आएं। मानसिक रूप काफी एक्टिव नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन गर्मजोशी भरा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: सोना, लकी नंबर: 12

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 17 May 2025)
आज आपका स्वाभाव लोगों को काफी पसंद आएगा। व्यवसायियों को काफी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। दोपहर के समय कुछ चुनौतियां आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन शाम तक सबकुछ सही हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 17 May 2025)
कार्यस्थल पर दबाव की वजह से तनाव न लें। इससे बचें। बल्कि और ऊर्जा के साथ कार्य करने का प्रयास करें। सामाजिक समारोह में अचानक किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी काफी मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 11

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 17 May 2025)
पूरे दिन ऊर्जावान बने रहने के लिए सुबह-सुबह योग करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक थकान से दूर होंगे। सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनेगा। शाम के समय पार्टी में जा सकते हैं। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 11

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story