आज का राशिफल: मंगलवार (24 जून)- पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का Rashifal

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (24 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (24 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाणी में संयम बनाए रखें ताकि किसी से विवाद न हो। कामकाज में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने किसी विवाद का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक थकान महसूस हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। ध्यान रखें कि किसी के वादों पर अधिक भरोसा न करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।