Aaj Ka Panchang, 14 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj ka Panchang
X

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 14 July 2025: यहां पढ़ें सोमवार (14 जुलाई 2025) को सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang, 14 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। क्योंकि आज सावन का पहला सोमवार है। श्रावण मास के पहले सोमवार व्रत के साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव और श्री गणेश दोनों की कृपा पाने का उत्तम अवसर है। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

पंचांग विवरण

  • तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि
  • समाप्ति: रात 12:00 बजे तक
  • वार: सोमवार
  • योग: आयुष्मान योग, जो शाम 4:14 बजे तक रहेगा
  • नक्षत्र: शतभिषा, जो 15 जुलाई की सुबह 6:27 बजे तक रहेगा

पर्व/व्रत

सावन सोमवार व्रत (पहला सोमवार)

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05:33 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:21 बजे

अभिजीत मुहूर्त

दोपहर 11:59 बजे से 12:55 बजे तक

आज का राहुकाल

राहुकाल के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य की शुरुआत करना वर्जित माना जाता है। शहरवार राहुकाल इस प्रकार है:

राहुकाल समय

  • दिल्ली सुबह 07:16 से 08:59 तक
  • मुंबई सुबह 07:48 से 09:27 तक
  • लखनऊ सुबह 07:04 से 08:47 तक
  • भोपाल सुबह 07:23 से 09:04 तक

श्रावण सोमवार

यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है। भक्त उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध, दही आदि अर्पित कर पूजा करते हैं।

संकष्टी चतुर्थी

यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर व्रत का समापन होता है। यह दिन विशेष रूप से कष्टों और विघ्नों को दूर करने वाला माना जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story