13 July ka Ank Rashifal: पढ़ें 1 से 9 तक सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

आज का मूलांक राशिफल
13 july ka Ank Rashifal: आज 13 जुलाई है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 13/07/2025, 1+3+0+7+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 13 जुलाई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है। बातचीत से सुलझाएं। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। नेतृत्व क्षमता दिखाएं। निवेश से जुड़े फैसलों में सतर्कता बरतें। बड़ा रिस्क न लें। सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। खुद को समय दें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
पुराने रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल हैं तो प्रस्ताव मिल सकता है। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। प्रमोशन के संकेत हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संपत्ति खरीदने का योग है। सेहत सामान्य रहेगी। योग व ध्यान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
लव लाइफ में गलतफहमी से बचें। संवाद बढ़ाएं। नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। बजट बनाकर चलें। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
पार्टनर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव होगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। थकावट और नींद की कमी से ऊर्जा कम हो सकती है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
अपने अहं को नियंत्रित रखें, तभी संबंध मजबूत होंगे। ऑफिस में तारीफ मिलेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं। शेयर बाजार में लाभ संभव है। हृदय रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
प्रेम में स्थिरता आएगी। साथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन क्रियान्वयन में देरी हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
मूलांक 7 (MULANK 7)
प्रेम प्रस्ताव का जवाब मिलने की उम्मीद है। विवाह चर्चा संभव है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। थायराइड या हार्मोन असंतुलन परेशान कर सकता है।
मूलांक 8 (MULANK 8)
रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य रखें। वरिष्ठों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें। धनागमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। संतुलन जरूरी है। मानसिक तनाव से बचें, मेडिटेशन करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। विदेश या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। नई जॉब के ऑफर भी संभव हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। बचत पर ध्यान दें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। हाइड्रेटेड रहें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: [email protected]
दूरभाष 7982530452