2 अगस्त 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal

aaj ka rashifal tula to meen 2 august 2025
X
Aaj Ka rashifal: 2 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा दिन, क्या परिवर्तन होंगे? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार, 2 अगस्त 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। आज धनु राशि वाले जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना है। मीन वालों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन वालों का कैसा बीतेगा दिन?

आज का तुला राशिफल (2 August Libra Horoscope)

आज का दिन: सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। पुराने संपर्क फिर से जुड़ सकते हैं। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

प्यार: पार्टनर के साथ रिश्ते में नयापन आएगा। सिंगल लोगों को कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।

करियर: काम में मन लगेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे।

पैसा: पैसों को लेकर चिंता दूर होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लकी अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम

आज का वृश्चिक राशिफल (2 August Scorpio Horoscope)

आज का दिन: आत्मविश्लेषण और मानसिक मजबूती का दिन है। कोई गहरा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।

प्यार: प्रेम संबंधों में ईमानदारी जरूरी है, गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।

करियर: ऑफिस में आपके विचारों को महत्व मिलेगा, लेकिन अनावश्यक बहस से बचें।

पैसा: निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।

लकी अंक: 9, शुभ रंग: लाल

आज का धनु राशिफल (2 August Sagittarius Horoscope)

आज का दिन: ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है।

प्यार: जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। नए संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

करियर: विदेश या दूर स्थान से काम के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ के संकेत हैं।

लकी अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

आज का मकर राशिफल (2 August Capricorn Horoscope)

आज का दिन: आज संयम और धैर्य की आवश्यकता है। घरेलू मामलों में व्यस्त रह सकते हैं।

प्यार: पारिवारिक सहयोग मिलेगा, पार्टनर के साथ किसी गहरे विषय पर चर्चा हो सकती है।

करियर: नौकरी में स्थिरता रहेगी। व्यापारियों को पुराने लेन-देन में फायदा हो सकता है।

पैसा: फालतू खर्चों से बचें, बजट बना कर चलना बेहतर होगा।

लकी अंक: 8, शुभ रंग: ग्रे

आज का कुंभ राशिफल (2 August Aquarius Horoscope)

आज का दिन: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नए विचार और योजनाएं उभर सकती हैं।

प्यार: भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

करियर: टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिल सकती है।

पैसा: आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है।

लकी अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी नीला

आज का मीन राशिफल (2 August Pisces Horoscope)

आज का दिन: भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।

प्यार: सिंगल लोग आज किसी से आकर्षित हो सकते हैं। संबंधों में संतुलन जरूरी है।

करियर: नौकरी बदलने या नए ऑफर मिलने के संकेत हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

पैसा: लाभ की स्थिति है, लेकिन कोई बड़ा निवेश फिलहाल टालना चाहिए।

लकी अंक: 2, शुभ रंग: हल्का हरा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story