1 अगस्त 2025 का चंद्र राशिफल: तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? पढ़ें Aaj ka Rashifal

Aaj Ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा। आज तुला राशि वालों के लव लाइफ में बड़े बदलाव आ सकते हैं। धनु राशि वालों का यात्रा का योग बन रहा है। यहां पढ़ें स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) तुला से मीन वालों का कैसा बीतेगा दिन?
आज का तुला राशिफल (1 August Libra Horoscope)
आज का दिन: आज आपका झुकाव कला, संगीत या रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
प्यार: लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। किसी पुराने साथी से दोबारा संपर्क हो सकता है।
करियर: नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अनुकूल समय है। ऑफिस में आपकी राय को अहमियत मिलेगी।
पैसा: आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है।
लकी रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6
आज का वृश्चिक राशिफल (1 August Scorpio Horoscope)
आज का दिन: आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। किसी करीबी से अनबन की संभावना है, लेकिन संवाद से हल मिलेगा।
प्यार: पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी रिश्ते में गहराई आएगी।
करियर: ऑफिस में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।
पैसा: फालतू खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। निवेश से फिलहाल बचें।
लकी रंग: मरून, शुभ अंक: 9
आज का धनु राशिफल (1 August Sagittarius Horoscope)
आज का दिन: नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। कुछ नया सीखने या शुरू करने का मन बनेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
प्यार: प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। साथी के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश का अच्छा समय है।
लकी रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 3
आज का मकर राशिफल (1 August Capricorn Horoscope)
आज का दिन: काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। परिवार के कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। कोई पुराना सपना साकार होने की संभावना है।
प्यार: जीवनसाथी का साथ मिलेगा, रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।
करियर: आपके अनुभव की सराहना होगी। नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।
पैसा: जमीन-जायदाद से जुड़ा लाभ हो सकता है। बचत योजनाओं में निवेश करें।
लकी रंग: भूरा, शुभ अंक: 4
आज का कुंभ राशिफल (1 August Aquarius Horoscope)
आज का दिन: आज कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। अपने विचारों में लचीलापन रखें। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।
प्यार: पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर होगा। रिश्ते में समझदारी बढ़ेगी।
करियर: तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
पैसा: धन आगमन के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी उतना ही हो सकता है।
लकी रंग: नीला, शुभ अंक: 7
आज का मीन राशिफल (1 August Pisces Horoscope)
आज का दिन: आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी पुराने अनुभव से सीखकर आगे बढ़ें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
प्यार: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
करियर: छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।
पैसा: आय बढ़ेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। खर्चों की सूची बनाएं।
लकी रंग: हल्का हरा, शुभ अंक: 2