Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 25 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं कि 25 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा खराब हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर की डांट सुनना पड़ सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने साथ से हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको घरवालों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन शानदार रहेगा। आज आपके जीवन में नया मोड़ आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें, तो आज आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी मधुर वाणी से उनको मना सकेंगे। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कारोबार में दोगुने की वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कल से मस्त रहेगा। जो जातक दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। जातक को आज पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार कामयाबी मिल सकता है। आज आपको नौकरी से संबंधित कुछ खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मौज मस्ती के साथ बीतेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। जो जातक मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आप रिश्तेदार के किसी पार्टी में जा सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी मुलाकात किस बड़े नेता से हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मौज मस्ती के साथ बीतेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। बाहर जाने से आपका काम बन सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। जो जातक पढ़ाई कर रहे है उनके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो सोमवार का दिन मंगलमय रहेगा। आज आप किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमे आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान लड़की से हो सकती है। दोस्ती का संदेश मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनको आज टीचर की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपको ससुराल वालों से कुछ अच्छा खुशखबरी मिल सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी से हो सकती है। आज दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS