Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 24 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं कि 24 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कल से ठीक - ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान वक्ति से हो सकती है जिससे मिलकर आपको खुशियां मिलेंगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। करियर से संबंधित नए शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ठीक रहेगा। आज आपके रुके हुए सारे काम परिवार वालों की मदद से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ बिलकुल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कल से ठीक रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। घर वालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कल से थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपको ससुराल की ओर से कुछ अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज आप परिवार वालो के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से ठीक रहेगा। जो जातक राजनीति में सक्रिय हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आज भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज जो जातक नया रोजगार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज कारोबार में दोगुने का मुनाफा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको ससुराल वालों की ओर से कुछ अच्छा तोहफा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशियों का एहसाह होगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको घरवालों की ओर से कुछ अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। पिता जी का साथ भरपूर मिलेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। जिसके कारण आज मानसिक संतुलन खराब हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS