Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें मंगलवार का राशिफल
X
Today Horoscope 03 October 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 03 October 2023: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। तो आइए, जानते हैं कि 03 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको जीवन में कामयाब बनने के लिए कई सारे मौका मिलेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी से हो सकती है, जिससे आपको आगे बढ़ने के और भी अधिक मौके मिल सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पिंक

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका किसी बात से मन परेशान हो सकता है। मन में तनाव बन सकता है। घरवालों की ओर से किसी बात को लेकर दबाव बन सकता है। सेहत क ध्यान रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप किसी बात से लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रे

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। इसके साथ ही डिनर का भी प्लान बना सकते हैं। इधर-उधर घूमने के चक्कर में आज आपकी सेहत में थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों की ओर से कुछ उपहार मिल सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई नुकसान होने वाला है। आज जीवनसाथी के व्यवहारों से बचना होगा। किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज के दिन बहुत ही सावधानी से रहना होगा। किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग आज के दिन कुछ नए लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन के मामलों में बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ सारा धन मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से घिरा रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के करियर से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आज आप वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको संपत्ति से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आपको समाज में बड़ी ही सावधानी से चलना होगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। आज आपको किसी बड़े क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही मस्त रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आज आपके घर में कोई विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story