Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 02 October 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 02 October 2023: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तो आइए, जानते हैं कि 02 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पिंक

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ लेने वाला है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी ।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज धन के मामलों में बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रे

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खुशियां बनी रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके लिए कुछ अच्छा संदेश सुनने को मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको आज सीनियर की ओर से कुछ अच्छा खुशखबरी मिल सकता था। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको ऑफिस में सीनियर के द्वारा कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान लड़की से हो सकती है। बातचीत के दौरान बात आगे बढ़ सकती है। आज आप मन ही मन प्रसन्न होंगे। आप आपको बड़े भाई की ओर से अच्छा तोहफा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन मंगलमय रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप आप कामयाबी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा खराब रहेगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं। खानपान का खास ख्याल रखना होगा। आज आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना होगा। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन व्यस्तता रहेगी। आज आप सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्य के कारण आज आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्तों से हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घूमने के दौरान आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में है उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत बिल्कुल खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story